Tuesday, October 13, 2009
आप और हम क्यों नहीं कोई बड़ी खोज कर पाते
अगर कोलंबस शादीशुदा होता तो ये बहुत ही मुश्किल है कि उसने अमेरिका की खोज की होती
कारण बही हैं जिनके कारण आप और हम ऐसा नहीं कर पाते. पत्नि उनसे ऐसे प्रश्न करती जब भी बो घर से निकलते -
१. आप कहा जा रहे हैं ?
२. किसके साथ जा रहे है ?
३. क्यों जा रहे है ?
४. कैसे जाओगे ?
५. क्या खोजोगे ?
६. तुम ही क्यों जा रहे हो ?
७. जब तुम यहाँ नहीं होगे, मे क्या करू ?
८. क्यों जी मे भी साथ चलू ?
९. आप वापिस कब तक आओगे ?
१०.शाम को खाने पे इंतज़ार करू ना ?
११. आप मेरे लिए क्या लाओगे जी ?
१२. ऐसा लगता है कि तुमने जानबूझकर ये कार्यक्रम बनाया है.
१३. झूठ मत बोलो मुझसे.
१४. तुम ऐसे कार्यक्रम कयू बनाते हो ?
१५. ऐसा लगता है तुम ऐसे बहुत से कार्यक्रम बनाते हो.
१६. क्यों ?
१७. मैं अपने माता-पिता के घर जाना चाहती हू.
१८. मैं चाहती हू तुम मुझे वहा छोडके आओ.
१९. मैं वापिस आना नहीं चाहती.
२०. मैं कभी वापिस नहीं आउंगी.
२१. तुम मुझे जाने से रोक क्यों नहीं रहे ?
२२. तुम हैना हमेशा ऐसे ही करते हो.
२३. मुझे समझ नहीं आता ये आविष्कार का चक्कर है क्या.
२३. पिछली बार भी तुमने ऐसा ही किया था.
२३. आजकल तो तुम हमेशा ऐसे ही करते हो.
२४. मुझे समझ नहीं आता अब खोजने के लिए रह क्या गया है ?
Monday, October 12, 2009
गरबा की रात में
गरबा की रात में
थिरकते हैं बदन
और नाचती है गोरियां
दमकते रूप की
भभकती आंच में
हुस्न बिखरा पड़ा है
बच्चों का झुंड
और उनकी चिल्ल-पों में
डूबा मेरा मन
उनकी इस मासूमियत में
मुझे लगे जैसे मेरा
बचपन बिखरा पड़ा है
छलकते जाम खनकती बोतलें
मदिरा के उस नशे में
साकी के महकते इतर में
हलके गहरे धुंए में
टूटे कांच के टुकडों में
मेरा वजूद बिखरा पड़ा है
बारिश नहीं, एक और अकाल
प्यासी धरती की दरारों में
बूढी धंसी आँखों में
दमे की खुल्ल-खुल्ल में
बिवाई से रिश्ते मवाद में
मेरा भारत बिखरा पड़ा है
--शैलेष मंगल
Saturday, October 3, 2009
विजयी भव!!!!
न अबला बन न ह्त्या कर
नारी जन जो जना हैं नर
न घात से डरप्रतिघात कर
मर्म पर आघात कर
स्व लघु कर आत्मा विराट कर
वार कर प्रहार कर
व्यक्तित्व कर प्रखर
ना प्यार कर ना दुलार कर
ना बन करुनाकर
जगत में व्याप्त अनाचार
चढा निज पर तीक्ष्ण धार
संचित कर मनोबल अपार
विजयी भव भवसागर कर पार
नारी जन जो जना हैं नर
न घात से डरप्रतिघात कर
मर्म पर आघात कर
स्व लघु कर आत्मा विराट कर
वार कर प्रहार कर
व्यक्तित्व कर प्रखर
ना प्यार कर ना दुलार कर
ना बन करुनाकर
जगत में व्याप्त अनाचार
चढा निज पर तीक्ष्ण धार
संचित कर मनोबल अपार
विजयी भव भवसागर कर पार
Friday, October 2, 2009
ग्रीन चैनल अवार्ड फ़ोर ए़क्सीलेन्स-२००८
जब जीवन मे़ लगता था
निराशा के घने मेघ
बहा दे़गे सब मेरा
बहा दे़गे सब मेरा
लाख करो कोशिश पर
लगता था हुआ तबाह
निरर्थक हुए सब प्रयास
****************************
खन्जर से छलनी सीना
हो गया लहूलुहान
खुद से विश्वास उठा
होती पीडा महान
लगता था जैसे कि
भूल गया सब अभ्यास
****************************
लेकिन कोई तो है
देख रहा दूर खडा
कौरवी कुचालो़ को
चौसर मे़ हार रहे
पान्डव कुमारो को
शकुनी की चालो़ को
****************************
दुख की काल्री राते
बीत गयी बात गयी
नियति ने पर्दा उठा
कर दिया जयघोश
जीते तुम आर्यपुत्र
ये सब तो माया थी
****************************
आन्खो़ मे़ विस्मय था
मन मे़ अविश्वास सा
लेकिन हम जीते थे
ये ट्राफी जीती तो
ये सबने माना था
सच कितना अपना था
Friday, September 4, 2009
सब जगह बिखरा पडा है
लोग तो परेशान हैं कि जब घर में घुसो देखो शयनकक्ष से लेकर के बाहर की बैठक तक यहाँ वहां सब जगह सामान बिखरा पडा है _______________ रातों में नभ निहारो निशा की रियासत में सैनिक बन दमक रहे तारे हैं टिमटिमा रहे राजा से चन्द्रमा का प्रकाश बिखरा पडा है _______________ दुनिया में घृणा देख व्याकुल हुआ कवि मन युद्ध की तो कौन कहे घरेलू मसलों पर ही इंसानियत मर रही है खून बिखरा पडा है _______________ जीवन भी देखो ना माटी के पुतले में साँसों का डेरा है आस का पखेरू है उसमें भी सपन मेरा टूटा बिखरा पडा है _______________ हरि शर्मा |
Sunday, August 30, 2009
मंदी
कुछ और रोजगार छूटे
कुछ और घरों की नीलामी हुई
बस इतनी सी बात हुई और
मेरे देश में दिन की शुरुआत हुई
मंदी का ये दुर्योधन मानो
द्रौपदी सी अर्थव्यवस्था की
इज्ज़त हरने को आतुर है
और ओबामा बने कृष्ण
संकट में हैं कहाँ से लायेंगे
इतना बेल-आउट का चीर
आर्थिक मंदी ने झकझोरा सबको
किसी को ज्यादा किसी को कम
कुछ तो झटका झेल गए
तो कुछ ने लगाया अपने
मंदी से घबराकर अपने
जीवन पर पूर्ण विराम
आशा भी डूबती जाती है
आख़िर कब लेगी
यह तंगी थोड़ा विश्राम
किस दिन उगेगा वो सूरज
जिसकी किरणे करेंगी
इस दानव का काम तमाम
कहतें है समय बड़ा बलवान
और है हर मर्ज की दवा
दो गोली संतुष्टि की
सुबह शाम खाओ और
सुनो हमारा भी नुस्खा
बुरा वक्त तो निकल जाएगा
पर तुम धीरज न खोना
नौकरी जाए या फिर
व्यापर क्यो ना डूबे पर
आस का साथ न छोडना
कभी तो होगा ही भइया
इस काली रात का अवसान
( शैलेश मंगल )
कुछ और घरों की नीलामी हुई
बस इतनी सी बात हुई और
मेरे देश में दिन की शुरुआत हुई
मंदी का ये दुर्योधन मानो
द्रौपदी सी अर्थव्यवस्था की
इज्ज़त हरने को आतुर है
और ओबामा बने कृष्ण
संकट में हैं कहाँ से लायेंगे
इतना बेल-आउट का चीर
आर्थिक मंदी ने झकझोरा सबको
किसी को ज्यादा किसी को कम
कुछ तो झटका झेल गए
तो कुछ ने लगाया अपने
मंदी से घबराकर अपने
जीवन पर पूर्ण विराम
आशा भी डूबती जाती है
आख़िर कब लेगी
यह तंगी थोड़ा विश्राम
किस दिन उगेगा वो सूरज
जिसकी किरणे करेंगी
इस दानव का काम तमाम
कहतें है समय बड़ा बलवान
और है हर मर्ज की दवा
दो गोली संतुष्टि की
सुबह शाम खाओ और
सुनो हमारा भी नुस्खा
बुरा वक्त तो निकल जाएगा
पर तुम धीरज न खोना
नौकरी जाए या फिर
व्यापर क्यो ना डूबे पर
आस का साथ न छोडना
कभी तो होगा ही भइया
इस काली रात का अवसान
( शैलेश मंगल )
Tuesday, July 7, 2009
कदम्ब का पेड़
श्याम की बन्शी से झुक गयी थी डाली
श्याम फूल चुन करके
राधा का जूडा सजा मन्द मन्द मुस्काते थे
*****
रसखान बोले कि मानव जनम मिले
कदम्ब के पेड हो, कालिन्दी बह्ती हो
ऐसी जगह जन्मू
यशोदा के लाल जहा राधिका को नचाते है
*****
महिमा भी जान लो कदम्ब के पेडन की
फूलो से इत्र बने पत्ती को कूटने पर
दवाओं के सेवन से
डाईबिटीज जैसे भी रोग नष्ट हो जाते है
*****
लम्बे और फ़ैले से, अति सुन्दर पेड हॊतॆ
मनभावन फूल जिसके, जड से पत्ती तक
फूल से टहनी तक
ऐसा ना कुछ भी जो काम ना आते है
*****
भादों के महीने में पूजा होती कदम्ब की
धार्मिक लोग भारत के सबके कल्याण हेतु
कदम्ब की टहनी को
आंगन मे लगवा के इसकी पूजा कराते हैं
Subscribe to:
Posts (Atom)


