Wednesday, May 5, 2010

नदी के तट से देखा हमने - आत्म प्रकाश शुक्ला ( प्रसिद्द गीतकार )



नदी के तट से देखा हमने ऐसा अनगिन बार हुआ,
तैरने बाला डूब गया था डूबने बाला पार हुआ।



जेहन की खिड़की खोलके हमने जब-जब झांका जीवन में,
अपने अहम् को अपने कद से ऊंचा आँका जीवन में।
इतनी जेहनी हुई जिन्दगी जीना तक दुस्वार हुआ,
तैरने बाला डूब गया था डूबने बाला पार हुआ।
नदी के तट से देखा हमने -----

सोच समझ शतरंज बिछाई समझ बूझ कर चाल चली,
हैरत में रह गए देखकर अपनी सह पर मात मिली।
पिटती रही जतन की गोटें वक़्त का जय जयकार हुआ,
तैरने बाला डूब गया था डूबने बाला पार हुआ.
नदी के तट से देखा हमने - - - -



मिली किसी को भर के सुराही कही घूँट दो घूँट मिली,
मैखाने से कैसा शिकवा क्या साकी से टला माली।
hअमको जितनी मिली उससे से अपना उद्धार हुआ,
तैरने बाला डूब गया था डूबने बाला पार हुआ।
नदी के तट से देखा हमने - - - -



याचक बनकर कभी ना माँगा गरिमा हो या गुंजन हो,
गिरकर नही उठाया कुछ भी कौडी हो या कंचन हो।
सदा प्रार्थना की बेला में निराकार साकार हुआ,
तैरने बाला डूब गया था डूबने बाला पार हुआ।
नदी के तट से देखा हमने - - - -


Sunday, May 2, 2010

घर मे चले राज सिर्फ़ बीबी का - भले तुम तीसमारखा ही हो


चाहे तुम  सारी दुनिया के राजा हो

भले तुम सबसे खतरनाक हो

भले ही तुम  परम स्वतन्त्र हो

भले ही सारी दुनिया तुम्हारे बस मे हो

भले ही तुम्हे सभी प्यार करते हो

भले ही तुम सभ्य और शरीफ़ हो


भले ही तुम खूखार शिकारी हो
तुम्हारे घर मे इसी तरह सिर्फ़ पत्नि की ही चलती है
बाहर भले ही खुद को तीसमारखा ही क्यू ना  समझते रहो

Friday, April 30, 2010

मैं हूँ असली माओवादी - श्री अरविन्द पान्डे

Posted by Picasa

Friday, April 9, 2010

क्यो जाना पडा ललित भाई को ब्लोगिन्ग से



ये है वो टिप्पणी रूपी चीन्टी जिसने ब्लोगरी के हाथी पर प्रहार किया है.
_____________________________________________________________



Anil Pusadkar said...


ललित बहुत दिनो से सोच रहा था था कि तुमसे कुछ कहूं आक लेकिन अवसर आ गया है कि इस बारे मे कुछ कहा जाये।अफ़सोस की बात है की तुम्हारे आपस के झगड़े ने ने छत्तीसगढ मे ब्लागरों को दो गुटों मे बांत दिया है।तुम लाख दुहाई दो की तुम इससे अलग हो मगर तुम्हारी चर्चा का पैमाना बता देता है की तुम लोगों का हिडन एजेंडा क्या है?आईंदा मेरी पोस्त का लिंक देने की मेहरबानी मत करना बहुत दिनो से देख रहा हूं तुम लोगों का घिनौना खेल।एक दूसरे की पी्ठ थपथपाओ बस्।मेरी पोस्टो की उपेक्षा का सुनियोजित षड़यंत्र समझ रहा हूं मैं।तुम्हे किसी से नाराजगी है तो उससे मधुर संबंध रखने वालों को किनारे करने का तरीका बहुत पुराना अपनाया है तुमने।बेहद अफ़सोस की बात है जो पोस्ट ब्लागवाणी मे टापे चल रही हो उसे ठिकाअने लगाने की गरज़ से आपने चर्चा टिपण्णी पर केन्द्रित कर दी और उस मे भी किसको आगे लाने है और किसे पीछे करना है तय कर लिया था आपने।ऐसी ही घटिया हरकतें ब्लाग जगत को कम्ज़ोर कर रही हैं।दम है तो इस टिपण्णी को पब्लिश्ज करके दिखाना और एक कृपा औएर करना मेरे ब्लाग का लिंक कभी मत देना मुझे तुमहारे षड़यंत्र से नफ़रत है।अपने साथियों को भी बता देना मैने उन्हे पहचान लिया है।अलविदा ललित्।
_____________________________________________________________

अनिल भाई, दोस्तो से कोई शिकायत हो तो उसे फोन या ईमेल से बता सकते थे. लेकिन आप से ये उम्मीद क्यू की जाये? आप तो सदा से जीबन के उच्चतम आदर्शो पर चलते रहे है. फिर भी ये दुनिया इतनी खूबसूरत इस लिये है कि इसमे ललित जी जैसे बहुत से उत्साही साधारण इन्सान भी है. जब इतनी साफ़ साफ़ टिप्पणी दी है तो ललित जी के दोस्तो की लिस्ट भी दे ही देते. शायद आपकी ये टिप्पणी ब्लोगिन्ग के इतिहास मे अमर हो जाती. लेकिन अफ़्सोस इसे कचरादान मे रखना पडेगा और फिर फ़ेन्क दिया जायेगा.


Thursday, April 8, 2010

जीवन का तुलन पत्र

जनम होता हमारा ओपनिंग बैलेंस यहाँ
आख़िरी की सांस होती क्लोजिंग बैलेंस जी
जिद है हमारी भैया करंट लाइबिलिटी यहाँ
सीखने की इच्छा है अपने असिट जी
दिल है हमारा भैया करंट असिट यहाँ
सुद्ध साफ आत्मा है फिक्सड असिट जी
बुद्धि दिमाग होता फिक्सड डिपॉजिट यहाँ
मेहनत से काम करना करंट अकाउंट जी
उपलब्धियाँ हमारी कैपिटल होती है यहाँ
चरित्र हमारा भैया स्टॉक इन ट्रेड जी
मित्रगन हमारे हैं जनरल रिज़र्व यहाँ
सद्व्यवहार हमारी गूडविल होता है जी
धैर्य है हमारे द्वारा अर्जित व्याज यहाँ
सबका मिला प्यार हमें मिले दिविदेंत जी
बाल बच्चे हमारे बोनस इशू है यहाँ
और शिच्छा है यहाँ ब्रांड और पेटेंट जी
ज्ञान हमारे द्वारा किया इनवेस्टमेंट यहाँ
अनुभव होता है हमारा प्रीमियम जी
आदमी को चाहिए इसे अक्यूरेट रखे
और चाहत ऐसी इसे साफ सुथरा रखे जी

स्क्रैप पोस्ट करें रद्द करें

Sunday, March 28, 2010

आज है जन्मदिन - प्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय भवानी प्रसाद मिश्रा का










जन्म २९.०३.१९१३    -     निधन २०.०२.१९८५


आज अपने विचारो को निर्भीकता के साथ अपने गीतो मे पिरोने बाले गीतकार भवानी प्रसाद मिश्रा जी का जन्मदिन है. उनकी गान्धीवादी  विचारो मे अटूत आस्था थी. १९५३ से १९८३ के बीच उनकी कुल २२ पुस्तके प्रकाशित हुई  जिनमे बुनी हुई रस्सी प्रमुख है  और इसके लिये उन्हे १९७२ का साहित्य अकादमी पुरुस्कार मिला. अन्य बहुत से सम्मानो के साथ उन्हे भारत सरकार ने पदमश्री से भी विभूषित किया. उनकी प्रमुख रचनाये है गीत फ़रोश, चकित है दुख, गान्धी पन्चशती, अन्धेरी कविताए, बुनी हुई रस्सी, व्यक्तिगत, खुशबू के शिलालेख, परिवर्तन जिए, त्रिकाल सन्धया, अनाम तुम आते हो, इदन मम,  शरीर  कविता फ़सले और फ़ूल, मान-सरोवर दिन, सम्प्रति, नीली रेखा तक.  उनकी याद मे प्रस्तुत है उन्ही का लिखा एक लोकप्रिय गीत. 





गीत फ़रोश 




जी हाँ हुजूर, मैं गीत बेचता हूँ ।
मैं तरह-तरह के
गीत बेचता हूँ ;
मैं क़िसिम-क़िसिम के गीत
बेचता हूँ ।

जी, माल देखिए दाम बताऊँगा,
बेकाम नहीं है, काम बताऊंगा;
कुछ गीत लिखे हैं मस्ती में मैंने,
कुछ गीत लिखे हैं पस्ती में मैंने;
यह गीत, सख़्त सरदर्द भुलायेगा;
यह गीत पिया को पास बुलायेगा ।
जी, पहले कुछ दिन शर्म लगी मुझ को
पर पीछे-पीछे अक़्ल जगी मुझ को ;
जी, लोगों ने तो बेच दिये ईमान ।
जी, आप न हों सुन कर ज़्यादा हैरान ।
मैं सोच-समझकर आखिर
अपने गीत बेचता हूँ;
जी हाँ हुजूर, मैं गीत बेचता हूँ ।

यह गीत सुबह का है, गा कर देखें,
यह गीत ग़ज़ब का है, ढा कर देखे;
यह गीत ज़रा सूने में लिखा था,
यह गीत वहाँ पूने में लिखा था ।
यह गीत पहाड़ी पर चढ़ जाता है
यह गीत बढ़ाये से बढ़ जाता है
यह गीत भूख और प्यास भगाता है
जी, यह मसान में भूख जगाता है;
यह गीत भुवाली की है हवा हुज़ूर
यह गीत तपेदिक की है दवा हुज़ूर ।
मैं सीधे-साधे और अटपटे
गीत बेचता हूँ;
जी हाँ हुजूर, मैं गीत बेचता हूँ ।

जी, और गीत भी हैं, दिखलाता हूँ
जी, सुनना चाहें आप तो गाता हूँ ;
जी, छंद और बे-छंद पसंद करें –
जी, अमर गीत और वे जो तुरत मरें ।
ना, बुरा मानने की इसमें क्या बात,
मैं पास रखे हूँ क़लम और दावात
इनमें से भाये नहीं, नये लिख दूँ ?
इन दिनों की दुहरा है कवि-धंधा,
हैं दोनों चीज़े व्यस्त, कलम, कंधा ।
कुछ घंटे लिखने के, कुछ फेरी के
जी, दाम नहीं लूँगा इस देरी के ।
मैं नये पुराने सभी तरह के
गीत बेचता हूँ ।
जी हाँ, हुज़ूर, मैं गीत बेचता हूँ ।

जी गीत जनम का लिखूँ, मरन का लिखूँ;
जी, गीत जीत का लिखूँ, शरन का लिखूँ ;
यह गीत रेशमी है, यह खादी का,
यह गीत पित्त का है, यह बादी का ।
कुछ और डिजायन भी हैं, ये इल्मी –
यह लीजे चलती चीज़ नयी, फ़िल्मी ।
यह सोच-सोच कर मर जाने का गीत,
यह दुकान से घर जाने का गीत,
जी नहीं दिल्लगी की इस में क्या बात
मैं लिखता ही तो रहता हूँ दिन-रात ।
तो तरह-तरह के बन जाते हैं गीत,
जी रूठ-रुठ कर मन जाते है गीत ।
जी बहुत ढेर लग गया हटाता हूँ
गाहक की मर्ज़ी – अच्छा, जाता हूँ ।
मैं बिलकुल अंतिम और दिखाता हूँ –
या भीतर जा कर पूछ आइये, आप ।
है गीत बेचना वैसे बिलकुल पाप
क्या करूँ मगर लाचार हार कर
गीत बेचता हूँ  ।
जी हाँ हुज़ूर, मैं गीत बेचता हूँ ।